Bhajan-Ram-13
प्रेम मुदित मन से कहो प्रेम मुदित मन से कहो राम राम राम . राम राम राम श्री राम राम राम ..
पाप कटें दुःख मिटें लेत राम नाम . भव समुद्र सुखद नाव एक राम नाम ..
परम शांति सुख निधान नित्य राम नाम . निराधार को आधार एक राम नाम ..
संत हृदय सदा बसत एक राम नाम . परम गोप्य परम इष्ट मंत्र राम नाम ..
महादेव सतत जपत दिव्य राम नाम . राम राम राम श्री राम राम राम ..
मात पिता बंधु सखा सब ही राम नाम . भक्त जनन जीवन धन एक राम नाम ..
Leave a Reply